फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: चित्रकूट में काशी के 5 खिलाड़ियों ने कुश्ती में जीते 72 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी कुश्ती संघ की ओर से चित्रकूट के राजापुर अखाड़े में प्रादेशिक इनामी कुश्ती प्रतियोगिता हुई। इसमें वाराणसी के 5 खिलाड़याें ने पदक के साथ 72 हजार रुपये बतौर इनाम जीता है। इसमें बरेका अखाड़े के बघेल यादव ने 65 किलो में स्वर्ण पदक जीत कर 30 हजार रुपये का इनाम हासिल किया। कुश्ती कोच गोरख यादव ने बताया कि बरेका के बघेल यादव ने बागपत के खिलाड़ी बाई फॉल कर इनामी कुश्ती में पहला स्थान हासिल किया। निवेदिता साई सेंटर की खुशी चौहान ने कांस्य, स्वामीनाथ अखाड़े के प्रवीण यादव, किशन चौबे ने कांस्य जीत साढ़े सात हजार रुपये हासिल किए। डुहिया अखाड़े के देवदास यादव रजत पदक जीत 20 हजार रुपये बतौर इनाम जीता। यूपी कुश्ती संघ की ओर से इनामी प्रादेशिक कुश्ती 15 और 16 फरवरी को खेली गई। इस मौके पर कोच अरविंद यादव बरेका, विशाल यादव, सुनील यादव, सुभाष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें