भारत सुरक्षा परिषद के 42 वीं वार्षिकोत्सव समारोह के अवसर पर कई प्रतिभाशाली विशिष्ठजन | संवाद
भारत सुरक्षा रिषद के 42वें वार्षिकोत्सव पर रविवार को पराड़कर भवन में सम्मान समारोह हुआ। विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए पांच लोगों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व महानिदेशक प्रदेश के परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. ओपी सिंह ने अतींद्र चतुर्वेदी, नीता सिंह, डॉ. विजय प्रताप सिंह, डॉ. सुजीत कुमार द्विवेदी, विजय शर्मा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। अतिथियों ने संस्था की स्मारिका का विमोचन किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद गांधी ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष जेपी सिंह ने की। स्वागत डॉ. जमीरुल इस्लाम और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सविता पूनम ने किया। इस मौके पर युगल किशोर विश्वकर्मा, राजकुमार सिंह, कैलाश विकास, डॉ. सुल्तान खान, देवेंद्र शर्मा आदि रहे।