वाराणसी। बरेका कर्मचारी परिषद चुनाव(सत्र 2025-28) में संयुक्त सचिव पद के लिए पांच लोगों ने नामांकन किया है। कर्मशाला 1 से प्रदीप कुमार यादव, 3 से मनीष कुमार सिंह, 4 से धर्मेंद्र कुमार सिंह और 5 से अमित कुमार के साथ ही सिविल एवं विविध-08 से श्रीकांत यादव ने नामांकन पत्र भरा है। पिछले दिनों मतदान में कर्मचारी परिषद के जिन आठ सदस्यों का निर्वाचन हुआ था, उन्हीं की ओर से एक संयुक्त सचिव का चुनाव किया जाना है। संवाद