बीएचयू संस्कृत विद्याधर्म विज्ञान संकाय के ज्योतिष विभाग की ओर से बनाए जाने वाले विश्व पंचांग के लिए पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। विवि की ओर से इसका आदेश जारी किया गया है। इसमें बीएचयू संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के प्रमुख को अध्यक्ष बनाया गया है। इसमें विभागाध्यक्ष पंचांग अनुभाग, ज्योतिष विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक, ज्योतिष विभाग के सबसे वरिष्ठ सह प्राध्यापक को सदस्य बनाया गया है। समिति में सहायक कुलसचिव सामान्य प्रशासन को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।