फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मोबाइल चुराकर बांग्लादेश भेजने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस के हत्थे चढ़े 5 बदमाश

Fri, 26 Jan 2024 04:30 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

रामनगर थाने की पुलिस ने छह आईफोन और सात स्मार्ट फोन बरामद किया है। साथ ही गिरोह का पर्दाफाश कर पांच बदमाशों को दबोचा है। पूछताछ में पता चला कि मोबाइल चोरी की घटनाएं गिरोह बनाकर की जा रही थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोबाइल चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। तीन चोरों और दो किशोरों को पकड़ कर पुलिस ने बताया कि उनके गिरोह का सरगना झारखंड में रहता है। एक शहर से जब 50 या उससे ज्यादा मोबाइल गिरोह चोरी कर लेता है तो उसे झारखंड ले जाया जाता है और वहां से बांग्लादेश पहुंचा दिया जाता है।

विज्ञापन


रामनगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर भरत उपाध्याय ने बताया कि डोमरी चौराहे से दो किशोर सहित पांच लोग पकड़े गए। पूछताछ में पता चला कि मोबाइल चोरी की घटनाएं गिरोह बनाकर की जा रही थी। गिरोह का सरगना झारखंड का रहने वाला है। उसने बाकायदा सैलरी पर मोबाइल चोरी करने वाले लड़के नियुक्त कर रखे हैं। 

सैलरी पाने वाले लड़के अलग-अलग शहरों में बच्चों से मोबाइल चोरी कराते हैं। जब चोरी के 50 से अधिक मोबाइल इकट्ठा हो जाते हैं तो वह उन्हें लेकर झारखंड सरगना के पास जाते हैं। सरगना मोबाइल की खेप को बांग्लादेश भेज देता है। 
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए आरोपियों में झारखंड के आसनसोल का विक्रम नोनिया, साहबगंज का शिवा कुमार और पश्चिम बंगाल के वर्धमान का विशाल नोनिया शामिल है। इन तीनों के अलावा दो किशोर हैं। पांचों के पास से छह आईफोन और सात स्मार्ट फोन बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें