फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: फिटनेस और परमिट फेल, तीन स्कूली वाहन सीज, 20 का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। स्कूली वाहनों के खिलाफ एआरटीओ (प्रवर्तन) सुधांशु रंजन की ओर से सोमवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। फिटनेस, परमिट और अन्य अनिवार्य दस्तावेजों में कमी पाए जाने पर 3 स्कूली वाहनों को सीज किया गया और 20 का चालान किया गया। इस बीच पांडेयपुर-आजमगढ़ रोड पर एलएचके स्कूल का निरीक्षण किया। बसों के दस्तावेज, फिटनेस, परमिट और वाहन मानकों से संबंधित कागजात की जांच की गई।एआरटीओ (प्रवर्तन) ने बताया कि अभियान जारी रहेगा। स्कूल प्रबंधन से अपील है कि वह अपने वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेज पूरा रखें। चालकों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं। भविष्य में किसी भी स्कूली वाहन के नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें