फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नदी में डूबने से मछुआरे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद थाना क्षेत्र के महिउद्दीनपुर गांव में रविवार की देर शाम मछली मारने के लिए जाल डालते समय नदी में डूबने से एक मछुआरे की मौत हो गई। घटना के करीब 16 घंटे बाद केराकत के सरौनी घाट के पास शव बरामद किया गया। घटना से परिजनों में मातम छा गया।
विज्ञापन

जफराबाद थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी छोटे लाल निषाद (56) रविवार की शाम करीब सात बजे गोमती नदी में मछली मारने के लिए जाल लगाने गया था। करीब तीन घंटे बीत जाने के बाद जब वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। परिवार के लोग नदी किनारे पहुंचे। देखा तो वहां छोटेलाल नहीं दिखा। जबकि उसके कुछ कपड़े नदी के किनारे मिले। परिजनों ने नदी में डूबने की आशंका जताते हुए सूचना ग्राम प्रधान अनिल यादव को दी। ग्राम प्रधान ने मछुआरे के डूबने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश कराना शुरू कर दिया। सोमवार को दिन में करीब 11 बजे केराकत थाना क्षेत्र के सरौनी में नदी के किनारे से शव को बरामद किया गया। छोटे लाल निषाद की पत्नी आशा देवी व तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें