ठंड बढ़ने के साथ कोहरा अपना असर दिखाने लगा है। कोहरे में दृश्यता कम होने के कारण सड़क हादसों का ज्यादा खतरा रहता है। वाराणसी में कोहरे में पहला हादसा मंगलवार तड़के हो गया। वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर डुबकियां बाजार में ट्रैक्टर उसी लेन में आगे जा रहे डंपर से टकरा गया।
हादसे में ट्रैक्टर चालक राजनाथ प्रजापति निवासी भंदहा व एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घने कोहरे के चलते ट्रैक्टर चालक को आगे जा रहा डंपर नहीं दिखा था। ट्रैक्टर भंदहा गांव स्थित ईंट भट्ठे पर जा रहा था।