फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धाश्रम में लगी आग, 52 बुजुर्ग बचाए गए

विज्ञापन
गाजीपुर आग की खबर
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के महुआबाग के एक वृद्धाश्रम भवन के ग्राउंड फ्लोर पर शुक्रवार की रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। इसके तुरंत बाद ही वृद्धों को बाहर निकाला गया। आग पर कुछ देर में काबू पा लिया गया। सूचना पर जिला समाज कल्याण अधिकारी मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। बिल्डिंग के पहले और दूसरे तल पर 52 वृद्ध रहते हैं। शहर के बीचोंबीच महुआबाग स्थित वृद्धाश्रम भवन के ग्राउंड फ्लोर पर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने के बाद रात में ही शोरगुल मचने पर आसपास के लोग पहुंच गए और किसी तरह वहां फंसे 52 बुजुर्गों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की मदद से आधी रात तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग लगने सूचना पर जिला समाज कल्याण अधिकारी रामबिलास यादव मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। परिसर में मौजूद बुजुर्ग लोगों का हालचाल लेने और उनके सुरक्षित होने की जानकारी पर सभी ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने की सूचना के बाद सभी ने सहयोग कर आग पर किसी तरह काबू पाया और बुजुर्गों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें