फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरविंदो कॉलोनी में गैस पाइप लाइन में लीकेज से आग

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू परिसर स्थित अरविंदो कॉलोनी में शुक्रवार की सुबह गैस पाइप लाइन में लीकेज से आग लग गई। सूचना पाकर पहुंचे गेल कंपनी के अग्निशमन दस्ते ने आग बुझाई। अरविंदो कॉलोनी में प्रो. राजेश मीना का आवास है। उन्हीं के मकान के दीवार से भीतर गैस पाइप लाइन गई है। सुबह गैस की गंध से जब लोग बाहर आए तो देखे कि पाइप में लीकेज हो रहा है और फिर आग लग गई। इसकी सूचना लोगों ने गेल इंडिया लिमिटेड के कंट्रोल रूम को दी। कुछ ही देर में गेल इंडिया का अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पा लिया गया। सुरक्षा के दृष्टिगत बिजली आपूर्ति को कुछ देर के लिए बंद कराया गया। प्रोजेक्ट सेफ्टी मैनेजर अंकुर विश्नोई ने बताया कि पूरे बीएचयू में पाइप लाइन बिछी है, जिससे गैस की आपूर्ति की जाती है। सुरक्षा के मद्देनजर जगह-जगह पॉइंट चिह्नित कर वाल लगाया गया है। ताकि कहीं भी लीकेज जैसी समस्या हो तो उस क्षेत्र की सप्लाई को बंद कर खामी को दुरुस्त किया जा सके। उधर, आग लगने की सूचना पर दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें