वाराणसी। चौक थाना क्षेत्र के जालपा देवी मोहल्ले में बुधवार दोपहर बंद पड़े खंडहरनुमा मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आगे की सूचना स्थानीय निवासी शुभम दुबे ने पुलिस को दी।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया। थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा ने बताया कि कोई नुकसान नहीं हुआ। संवाद