फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः साड़ी कारखाने में गैस सिलिंडर लीकेज से लगी आग, हजारों की साड़ियां जलकर नष्ट

Wed, 01 Sep 2021 08:18 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में साड़ी रंगाई के कारखाने में बुधवार दोपहर अचानक आग लग गई। काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। कमर्शियल गैस सिलिंडर में लीकेज की वजह से आग लगी।
विज्ञापन
वाराणसीः साड़ी रंगाई के कारखाने में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के जैतपुरा थाना अंतर्गत आजाद पार्क के पास बुधवार को साड़ी रंगाई के कारखाने में अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। कारखाना संचालक के अनुसार कीमती साड़ियां जलकर नष्ट हो गई।  आजाद पार्क के पास रहने वाले सलीम के अनुसार रोजाना की तरह कारखाने में साड़ी रंगाई का काम चल रहा था।

विज्ञापन


कर्मचारी अपने-अपने काम में लगे हुए थे। इसी बीच कमर्शियल गैस सिलिंडर में लीकेज की वजह से आग लग गई। कारखाने में काम कर रहे कर्मचारियों ने पहले तो आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन जब लपटें तेज हुई तो सभी सुरक्षित स्थान पर भागने लगे। धुआं उठता देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और पानी फेंक किसी तरह आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे।

इस दौरान पहुंची पुलिस की सूचना पर फायर ब्रिगेड ने घंटे भर में आग पर काबू पाया।  वहीं आग बुझाए जाने तक काफी देर तक हड़कंप मचा रहा। जबकि कारखाने में दुर्घटना स्थल तक वाहनों की कतार और अन्य अवरोध होने की वजह से काफी मशक्कत फायर ब्रिगेड टीम को करनी पड़ी।  कारखाना मालिक सलीम अंसारी ने बताया कि आग लगने से हजारों रुपये मूल्य की कीमती साड़ियां जल कर नष्ट हो गई हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें