वाराणसी जिले के चेतगंज थाना क्षेत्र के रामकटोरा विराट कॉम्प्लेक्स में लगे बिजली ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एहतियातन क्षेत्र की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट या ओवरलोड के कारण लगी हो सकती है, हालांकि विभागीय जांच के बाद ही कारण स्पष्ट होगा।