झुनझुनवाला के पशु आहार कार्यालय में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग,
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र अंतर्गत आशापुर स्थित झुनझुनवाला के पशु आहार कार्यालय में बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तबतक एसी, कूलर समेत लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब आठ बजे आशापुर स्थित झुनझुनवाला पशुआहर के कार्यालय में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगते ही कर्मी भाग खड़े हुए। खिड़कियों से आग की लपटें एवं काला धुआं निकल रहा था। सूचना पर पहुंचे आशापुर चौकी प्रभारी अखिलेश वर्मा ने आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी।
फायर ब्रिगेड ने लगभग 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की जद में आकर कंपनी के सभी दस्तावेज, करीब 10कंप्यूटर सेट सहित दर्जनों की संख्या में लगी ऐसी जलकर राख हो गई। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि झुनझुनवाला का आग से पुराना नाता है। हर साल इनके प्रतिष्ठान और कार्यालय में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगती रहती है।