फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: ऑटोमोबाइल दुकान में अज्ञात कारणों से लगी आग, लाखों का सामान खाक

Sun, 13 Mar 2022 03:11 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
ऑटोमोबाइल दुकान में अज्ञात कारणों से लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के मंडुवाडीह क्षेत्र के चांदपुर में बीती रात एक ऑटोमोबाइल की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। दुकान मालिक के अनुसार आग से लाखों रुपये मूल्य के समान जलकर खाक हो गए। फायर ब्रिगेड ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। मामले में मंडुवाडीह पुलिस को तहरीर दी गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नुरूद्दीन शहीद फुलवरिया निवासी रविंद्र तिवारी की चांदपुर में न्यू रोहित ऑटोमोबाइल की दुकान है। दुकान में इलेक्ट्रॉनिक तथा इलेक्ट्रिकल एवं बैटरी-इन्वर्टर इत्यादि की बिक्री का कार्य होता है। शनिवार देर रात आसपास के लोगों ने उन्हें फोन से आग लगने की सूचना दी। आननफानन वो दुकान पहुंचा।

स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने की कोशिश की मगर सफल नहीं हो पाए। सूचना पर लगभग एक घंटे बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान खाक हो गया। रविंद्र तिवारी ने बताया घटना में 20 से 25 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। थानाध्यक्ष मंडुवाडीह राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सभंवतः शार्ट सर्किट से आग लगी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें