वाराणसी। चेतगंज थाना क्षेत्र के तेलियाबाग में सोमवार रात एक दुकान में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। कुछ ही मिनटों में दुकान में रखा कीमती सामान जलने लगा। लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तुरंत इलाके को खाली कराया। फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि कुछ सामान जलकर राख हो गया। ब्यूरो