फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कैथी टोल प्लाजा के पास दुकान में लगी आग

विज्ञापन
चौबेपुर कैथी टोल प्लाजा के पास देर रात ठंडा थम्सअप और नमकीन की दुकान में शार्ट सर्किट से भीषण
विज्ञापन
चौबेपुर। कैथी टोल प्लाजा के पास रविवार तड़के तीन बजे नमकीन की दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते दुकान में रखा ठंडा, नमकीन, फ्रीजर, डीप फ्रीजर और नकदी समेत अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। पुलिस के अनुसार रामशरण प्रसाद की दुकान में देर रात अचानक आग लगी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट से लगी। रात में आग लगने के कारण आसपास के लोगों को इसकी जानकारी होने तक आग दुकान के काफी हिस्से को अपनी चपेट में ले चुकी थी। दुकानदार के मुताबिक, आग में करीब 25 हजार रुपये कीमत का फ्रीजर, 35 हजार रुपये का डीप फ्रीजर और 4,500 रुपये नकद जल गए। थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें