फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगवाकर राशन नहीं देने का आरोप, कोटेदार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
छितौनी गांव में जांच में 4.81 क्विंटल गेहूं और 18.16 क्विंटल चावल कम मिला, दुकान का अनुबंध निलंबित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

चौबेपुर। छितौनी गांव में सरकारी राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत की जांच के बाद कोटेदार राधिका देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही दुकान का अनुबंध निलंबित करने की कार्रवाई की गई है। ग्रामीणों ने 23 जुलाई को राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत उपजिलाधिकारी सदर से की थी। 24 जुलाई को पूर्ति निरीक्षक संजय सिंह ने राशन की दुकान पर पहुंचकर जांच की। 30 कार्डधारकों के बयान दर्ज किए गए। कई कार्डधारकों ने आरोप लगाया कि कोटेदार ने ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगवा लिया, लेकिन राशन नहीं दिया। कुछ ने जून, जबकि कुछ कार्डधारकों ने जून और जुलाई दोनों का राशन नहीं मिलने की बात कही। जांच के दौरान दुकान और गोदाम में उपलब्ध खाद्यान्न का स्टॉक भी मिलाया गया। मौके पर करीब 12.50 क्विंटल गेहूं और 1.41 क्विंटल चीनी मिली, जबकि चावल का स्टॉक शून्य पाया गया। जांच रिपोर्ट के अनुसार, पोर्टल पर दर्ज स्टॉक और मौके पर मिले खाद्यान्न के भौतिक सत्यापन में 4.81 क्विंटल गेहूं और 18.16 क्विंटल चावल कम मिले। वहीं, चीनी 1.35 क्विंटल अधिक पाई गई। जांच टीम ने मौके पर मिला 12.50 क्विंटल गेहूं और 1.41 क्विंटल चीनी दूसरे कोटेदार भैरवनाथ सिंह की सुपुर्दगी में दे दी। जांच रिपोर्ट के आधार पर कोटेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने और उचित दर पर दुकान का अनुबंध निलंबित करने की संस्तुति की गई थी। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद 28 जुलाई की देर रात कोटेदार राधिका देवी के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें