शिवपुर। हरिहरपुर में विवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने से मौत के मामले में पुलिस ने जेठ के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की है। संतोष राजभर की पत्नी रीता देवी ने 20 मई की रात विषाक्त पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पिता मुन्नीलाल भारद्वाज, निवासी अनौनी बाजार गाजीपुर ने शिवपुर थाना में तहरीर देकर आरोप लगाया कि रीता का विवाह 2012 में हुआ था और शादी के बाद से जेठ संतोष लगातार प्रताड़ित करता था। आरोपी आए दिन गालीगलौज करता था और समाज में अपमानित करता था। परिजनों का आरोप है कि मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से तंग आकर रीता देवी ने आत्मघाती कदम उठाया। थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद