फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू छात्रावास में घुसकर दो छात्रों के साथ मारपीट के आरोपी दरोगा समेत तीन पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चाणक्य छात्रावास में घुसकर मारपीट के मामले में पुलिस ने बीए-एलएलबी के छात्र प्रशांत राज की तहरीर पर आरोपी दरोगा मनोज कुमार निवासी कानपुर, मोहित कुमार और प्रशांत कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि तीनों आरोपी धोखे से चाणक्य छात्रावास में घुस गए और वहां मौजूद छात्र प्रशांत राज व दोस्त हर्ष पर हथियार से हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पूरी वारदात छात्रावास में लगे सीसी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस के अनुसार, हर्ष और प्रशांत कुमार चाणक्य छात्रावास के कमरा नंबर 72 में रूम पार्टनर हैं। दोनों के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। प्रशांत कुमार ने अपने भाई दरोगा मनोज कुमार को बुला लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में गालीगलौज के साथ मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी दरोगा मनोज कुमार कानपुर के कलेक्टरगंज थाने में तैनात है। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें