फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जमीन दिलाने के नाम पर 38 लाख की धोखाधड़ी, सात पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जमीन दिलाने के नाम पर 38 लाख रुपये लेकर धोखाधड़ी के आरोप में चितईपुर पुलिस ने विपिन बिहारी श्रीवास्तव, अंशु आलोक, प्रिंस आलोक, मंजू सिन्हा, गीता सिन्हा, नित्या प्रिया और अभिषेक कुमार सिंह निवासी रोहतास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। लहरतारा शिवपुरवा निवासी और मूलरूप से बिहार के रोहतास के सासाराम के तकिया नालापार के बृजेश कुमार पाठक का आरोप है कि 2023 में चितईपुर की वैष्णो विहार कॉलोनी में जमीन का सौदा 56 लाख रुपये में तय किया। आरोपियों ने जमीन दिलाने का आश्वासन देकर 38 लाख रुपये ले लिए, लेकिन न तो कब्जा दिलाया और न ही रजिस्ट्री कराई। रकम लेने के बाद आरोपी लगातार तीन साल तक टालमटोल करते रहे। न्याय न मिलने पर पीड़ित ने प्रधानमंत्री के नाम पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की। थाना प्रभारी राकेश कुमार गौतम ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें