उप जिला निर्वाचन अधिकारी बिपिन कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव की तेयारियां तेज हो गई हैं। निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। नामावलियों का अंतिम प्रकाशन जो पहले 22 जनवरी को होना था, अब 23 जनवरी को होगा।
अब 24 जनवरी को दिलाएंगे मतदान की शपथ
चुनाव आयोग की ओर से 25 जनवरी को 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई जानी थी, जो कि अब 24 जनवरी को दिलाई जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी बिपिन कुमार ने सभी विभागाध्यक्ष एवं कार्यालय अध्यक्ष को पत्र लिखा है।