राजातालाब थाने में राजातालाब एसडीएम के पेशकार जगदीश नारायण सिंह ने न्यायालय से एक पत्रावली गायब होने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। जगदीश नारायण सिंह के अनुसार, वह एसडीएम राजातालाब के न्यायालय में नवंबर 2023 से पेशकार के पद पर संबद्ध हैं। हरिमानपुर निवासी अनुराग सिंह ने पैमाइश के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। राजस्व निरीक्षक की रिपोर्ट के अनुसार भूचित्र उपलब्ध न होने की वजह से पैमाइश संभव नहीं है। काफी खोजबीन के बाद भी संबंधित पत्रावली नहीं मिली। ऐसी स्थिति में न्यायहित में पत्रावली के खोने के मामले में अग्रिम कार्रवाई के लिए मुकदमा दर्ज कराया गया है।