ज्ञानपुर। सरपतहां स्थित कलेक्ट्रट भवन से शुक्त्रस्वार को एडीएम शैलेन्द्र मिश्र ने फाइलेरिया जागरुकता अभियान का शुभारंभ हरी झंडी दिखा कर किया। उन्होंने खुद फाइलेरिया की दवा खाई और लोगों को जागरूक भी किया। यह अभियान 17 फरवरी तक चलेगा। इसमें स्वास्थकर्मी घर-घर जाकर फाइलेरिया की दवा खिलाएंगे।
सीएमओ डॉ. संतोष चक ने कहा कि फाइलेरिया की दवा जरूर खाएं। यह दवा हमारे पेट के कीड़े को मारने के साथ ही कुपोषण दूर करती और हमें एनामिया से बचाती है। इसे स्वास्थ्यकर्मी अपने ही सामने खिलाएंगे। दवा सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर खिलाया जाएगा। दुर्गागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बीजेपी नेता रामलोलारख सिंह और खंड विकास अधिकारी राकेश मिश्र ने अभियान का शुभारंभ किया। कलेक्ट्रेट पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को जागरुक करने लिए फाइलेरिया जागरूकता वाहन भी चलाया गया। इस मौके पर जिला मलेरिया अधिकारी राम आसरे पाल, डॉ. सुनील पासवान, प्रमोद बिंद, दानिश, अंकित सिंह, डॉ. अभिषेख नाग, गीता देवी, संजीत शुक्ला, अजीत कुमार, आशुतोष, मुकेश कुमार बिंद सहित अन्य मौजूद रहे।