फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बच्चों के झगड़े में मारपीट, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के रूहट्टा में रविवार रात को रामकथा के दौरान बच्चों में हुए मामूली विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा की जमकर बवाल हुआ। एक पक्ष की तरफ से दूसरे पक्ष के घर पर पहुंचकर खूब पत्थरबाजी की। इस दौरान माहौल काफी भयावह हो गया।
विज्ञापन

नगर के सास्वत वाटिका में रामकथा का आयोजन किया गया है। शाम को रामकथा के दौरान बच्चों में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। सभी अपने घर चले गए। इसी में से एक बच्चा रूहट्टा में पिंटू अग्रहरि के घर का था। ऐसे दूसरे पक्ष की तरफ से रात करीब 10 बजे 8 से 10 की संख्या में दबंग पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने पिंटू अग्रहरि के घर पर जमकर पत्थरबाजी की। जिससे घर के बालकनी पर खड़ी महिलाएं बच्चे भयभीत हो गए और वह चीख-पुकार करते हुए रोने लगे। यह दृश्य इतना भयावह था कि मोहल्ले के लोग अपने घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए। तब तक पत्थरबाजी करने वाले वहां से भाग गए। सूचना पाकर नगर कोतवाली की पुलिस फोर्स पहुंच गई। इस दौरान महिलाएं, बच्चे, पुरुष सड़क पर आकर जोर-जोर से रोने लगे। बताया जा रहा है की घटना के बाद दोनों ही पक्ष कोतवाली पहुंच गए । फिलहाल यह पूरा घटनाक्रम लोगों में चर्चा का विषय बना रहा। सड़क पर गिरे पत्थर लोगों को पत्थरबाजी की घटना का पूरा दृश्य बयां किये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें