फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आधी रात तक पंपों पर पेट्रोल के लिए मारामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मंगलवार की आधी रात तक पेट्रोल पंपों पर लाइन लगाकर लोगों ने वाहनों की ईंधन टंकी फुल कराया। वहीं, अधिकतर पंप शाम छह से सात बजे ही बंद हो गए। रात दस बजे के बाद 30 से अधिक पंप ड्राई हो गए। वहीं, पंपों मालिकों ने ऑनलाइन भुगतान लेना बंद कर दिया। महमूरगंज स्थित एक पंप पर उपभोक्ताओं से पंपकर्मियों ने दुर्व्यवहार किया। वहीं, सभी पंपों पर स्थानीय पुलिस भी एहतियातन मुस्तैद रही।
विज्ञापन

लंका, भेलूपुर, चितईपुर स्थित ज्यादातर पेट्रोल पंपों पर शाम होने के बाद आपूर्ति नहीं होने के कारण पंपों को बंद कर दिया गया। आईपी विजया के सामने स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप, दुर्गाकुंड-संकट मोचन मार्ग पर स्थित साकेत पेट्रोल पंप, रविंद्रपुरी लंका मार्ग पर स्थित एचपी के पेट्रोल पंप, सुंदरपुर मालवीय कैंसर संस्थान के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी। पुराना दुर्गाकुंड पेट्रोल पंप आपूर्ति नहीं होने के कारण दोपहर बाद से बंद कर दिया गया। यही हाल राजातालाब क्षेत्र के बभनियांव और जक्खिनी पेट्रोल पंप, सेवापुरी क्षेत्र के जलालपुर स्थित पुरुषोत्तम पेट्रोल पंप का भी रहा।
-

जब हर गाड़ी का इंश्योरेंस अनिवार्य है और दुर्घटना में हुए नुकसान को पूरा करना इंश्योरेंस कंपनी की जिम्मेदारी है तब चालक पर ऐसे प्रावधान करना, न्यायोचित नहीं है। सरकार ने हमारी बात सुनी और नए नियम को लागू नहीं करने का निर्णय स्वागत योग्य है। हड़ताल समाप्त होने से अब राहत हो जाएगी। -अखिलेश मिश्रा, उपाध्यक्ष, बनारस गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें