श्री शाकंभरी परिवार की ओर से मां शाकंभरी के प्राकट्योत्सव के उपलक्ष्य में महामंगल पाठ का आयोजन रविवार को श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार अंधविद्यालय दुर्गाकुंड में हुआ। आशा शर्मा व नीता खेमका ने मंगल पाठ किया। मां शाकंभरी को छप्पन भोग और सवामणि का भोग लगा। उद्यमी आरके चौधरी मैया की जोत जगाई। प्रीति ढाढनियां की ओर से नौ कन्या व एक भैरव का पूजन किया। महिलाओं ने महिषासुर मर्दिनी की भावपूर्ण नृत्य की मोहक प्रस्तुति की। पूजन में संस्थापक शिवकुमार मित्तल, कौशली शर्मा, तारा शर्मा, दिनेश मिश्रा, मोनिका मस्कारा, सुमन खेमका, वीणा अग्रवाल, ज्योति रामरायका, शिल्पी रोइया, नितु नवलगडिया, रंजू शाह आदि रहीं।