फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पांचवें सेमेस्टर का रिजल्ट अटका, छठवें की नहीं हुई परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिश्चंद्र महाविद्यालय में एलएलबी अंतिम सेमेस्टर के छात्रों ने लिखा पत्र, नहीं हो रही सुनवाई
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। हरिश्चंद्र महाविद्यालय में एलएलबी के परीक्षा परिणाम लटकने से छात्र परेशान हैं। अभी तक न तो पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा के नतीजे जारी हुए हैं न ही छठवें सेमेस्टर की परीक्षा हुई है। ऐसे में छात्रों के सामने आगे की कक्षाओं में दाखिले का संकट बना हुआ है। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्र लिखा है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
एलएलबी तृतीय वर्ष के छात्रों ने बताया कि अप्रैल में पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं हुईं, लेकिन परिणाम जारी नहीं हुआ। इसके कारण छठवें सेमेस्टर की परीक्षा में देरी हो रही है। दूसरे विश्वविद्यालयों ने एलएलबी का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। जल्द ही सीयूईटी के साथ ही अन्य विश्वविद्यालयों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। काउंसिलिंग में उन्हीं छात्रों को वरीयता दी जाएगी जिनके अंतिम सेमेस्टर का परिणाम जारी होगा। ऐसे में भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों ने बताया कि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ प्रशासन को मेल व पत्र भेजा है, लेकिन जवाब नहीं मिला है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रजनीश कुंवर का कहना है कि छात्रों की शिकायत मिली है, लेकिन विश्वविद्यालय से ही सत्र विलंबित होने के कारण रिजल्ट व परीक्षा में देरी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें