फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Thu, 16 Mar 2023 11:29 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के औसानगंज स्थित रानी फाटक के पास स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के गोदाम में गुरुवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। इससे गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। 
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के गोदाम में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के औसानगंज स्थित रानी फाटक के पास स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के गोदाम में गुरुवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। इससे गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गोदाम में मौजूद लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। गली संकरी होने की वजह से ही दमकल कर्मियों को भी आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट होने से लगी। रानी फाटक के पास विनय तिवारी और राजन तिवारी की  इलेक्ट्रॉनिक्स  सामान की दुकान है। अपने दो मंजिला घर के निचले तल पर सामान रखने के लिए गोदाम भी बनवाया है। देर रात गोदाम से धुआं निकलता देख लोग दौड़कर आए।

तेज धमाके की आवाज से सहमे लोग

अंदर रखा सामान धू-धूकर जल रहा था। घर के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। कुछ देर में ही आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें देख लोग सहम गए।  इस दौरान वहां तेज धमाके की आवाज भी सुनाई दी।

विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक धमाका काफी तेज था। एहतियातन घटना स्थल पर जाने वाला रास्ता बंद कर दिया गया था। फिलहाल पुलिस अभी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। अगलगी की घटना में कुल नुकसान का आकलन अभी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें