फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: इलेक्ट्रिक सामान के गोदाम में लगी भीषण आग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक सामान के गोदाम में लगी भीषण आग
औसानगंज में हुई घटना, दमकल कर्मियों को करनी पड़ी मशक्कत
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। जैतपुरा थाना क्षेत्र के औसानगंज स्थित रानी फाटक के पास बृहस्पतिवार देर शाम इलेक्ट्रिक सामान के गोदाम में भीषण आग लग गई। इससे गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गोदाम में मौजूद लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। गली सकरी होने की वजह से ही दमकल कर्मियों को भी आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस के अनुसार आग शार्ट सर्किट से लगी।
विज्ञापन

रानी फाटक के पास विनय तिवारी और राजन तिवारी की इलेक्ट्रिक सामान की दुकान है। अपने दो मंजिला घर के निचले तल पर सामान रखने के लिए गोदाम बनवाया है। देर शाम गोदाम से धुआं निकलने पर लोग दौड़कर आए तो देखा कि अंदर रखा सामान जल रहा था। गोदाम में इलेक्ट्रिक उपकरण हाेने से आग तेजी से फैल गई। इस दौरान वहां तेज धमाके की आवाज भी सुनाई दी। मौजूद लोगों के मुताबिक धमाका सिलिंडर फटने जैसा लग रहा था। एहतियातन घटना स्थल पर जाने वाला रास्ता बंद कर दिया गया। रात 11 बजे तक आग बुझ नहीं पाई थी।
विज्ञापन

उधर, कहचरी परिसर में बृहस्पतिवार को पारिवारिक अदालत के बाहर आग लग गई। मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं ने पानी और मिट्टी फेंककर आग बुझाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें