डाला छठ पूजा के बाद गंगा घाटों और कुंडाें पर सफाई कराई गई। पूजा के निर्माल्य को एक जगह एकत्र कर लिया गया है। इसे खाद बनाने के लिए प्लांट पर भेजा जा रहा है। पूजा के निर्माल्य से बनी खास का इस्तेमाल किसान करेंगे। डाला छठ को ध्यान में रखकर नगर निगम ने 84 घाटों और 63 कुंडों पर 1200 कर्मचारियों को लगाया था। हर घाट पर 10 सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। पूजा के दौरान इन सभी को हैंड पिकिंग की जिम्मेदारी दी थी। सभी ने हाथ से कूड़ा उठाया। पूजा समाप्त होने के बाद मंगलवार को वृहद स्तर पर सफाई कराई गई। अपर नगर आयुक्त सविता यादव ने बताया कि पूजा के निर्माल्य का निस्तारण खाद बनाकर किया जाता है। इस खाद का इस्तेमाल किसान अपनी खेतों में करते हैं।