फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरे में शव मिलने से हड़कंप: महिला सफाई कर्मी को मिला कपड़े में बंधा युवक का शव, शोर मचाने पर जमा हुए लोग

Thu, 01 Dec 2022 11:48 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सुबह के समय महिला सफाई कर्मी आईटीआई कॉलेज के पास सड़क साफ सफाई के लिए पहुंची। सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में कुछ सामान देख हटाने लगी। इस बीच उसे कुछ महसूस हुआ तो बोरी को खोली। बोरी के अंदर कपड़े में बंधे युवक का शव देखते ही वह सहम गई और चीखने लगी।
विज्ञापन
बोरी में मिला युवक का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करौंदी आईटीआई कॉलेज के पास अलसुबह प्लास्टिक की बोरी में युवक का शव बरामद हुआ। सफाई कर्मी की सूचना पर पहुंची चितईपुर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने छानबीन की। आसपास के लोगों के अनुसार युवक की कहीं अन्य जगह पर हत्या कर शव यहां ठिकाने लगाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम मोर्चरी हाउस में शिनाख्त के लिए रखवाया। वहीं, पुलिस की टीम उक्त मार्ग पर लगे सीसी कैमरे को खंगाल रही है।

विज्ञापन

सुबह के समय महिला सफाई कर्मी आईटीआई कॉलेज के पास सड़क साफ सफाई के लिए पहुंची। सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में कुछ सामान देख हटाने लगी। इस बीच उसे कुछ महसूस हुआ तो बोरी को खोली। बोरी के अंदर कपड़े में बंधे युवक का शव देखते ही वह सहम गई और चीखने लगी। आसपास के लोग मौके पर जुटे और पुलिस को सूचना दी। चितईपुर थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने बताया कि उक्त मार्ग पर लगे सीसी कैमरे को खंगाला जा रहा है। शव की शिनाख्त का प्रयास भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें