फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नारी सशक्तीकरण, पर्यावरण संरक्षण के लिए छात्राओं ने निकाली साइकिल यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शनिवार को छात्राओं ने साइकिल यात्रा निकालकर नारी सशक्तीकरण, पर्यावरण संरक्षण आदि के बारे में लोगों को जागरूक किया। कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर छात्राओं को रवाना किया। यात्रा पंत प्रशासनिक भवन स्थित महात्मा गांधी के प्रतिमा से निकलकर गेट नंबर- 3, मलदहिया चौराहा, फातमान रोड होते हुए सिगरा चौराहा होकर भारत माता मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक एवं साइकिल यात्रा के संयोजक डॉ. रविंद्र कुमार गौतम ने बताया कि यात्रा के दौरान छात्राओं ने सशक्त नारी सशक्त राष्ट्र, वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ, जल ही जीवन है के नारे लगाए और स्लोगन से लोगों को जागरूक किया। इस दौरान परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा, कुलानुशासक प्रो. केके सिंह, डॉ. शैलेश कुमार, डॉ. बालरूप यादव, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. वीणा वादिनी, डॉ. मनोज सिंह, डॉ. सतीश कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें