फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: छात्राओं ने सीखा उद्यमिता, नवाचार और कौशल विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में रविवार को छात्राओं के लिए उद्यमिता, नवाचार और व्यावसायिक कौशल विकास पर एक विशेष कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम स्कूल इनोवेशन काउंसिल (एसआईसी) पहल के तहत हुआ। कार्यक्रम में प्रोफेसर मनीष अरोड़ा ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्राओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने उद्यमिता के विभिन्न पहलुओं पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। सार्थक गुप्ता ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. निशा यादव ने भी विद्यार्थियों को नवाचार, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ने के लिए प्रेरित किया। संचालन में नोडल शिक्षिका मोनिका जायसवाल, आभा जैन और प्रियंका का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उप प्रधानाचार्य डॉक्टर अर्चना सिंह ने कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें