फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आईआईटी बीएचयू के 15 छात्रों को पांच साल तक हर माह 80 हजार की फेलोशिप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू के 15 शोध छात्रों का प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप के लिए चयन हुआ है। इसमें रसायन विभाग से सबसे अधिक चार जबकि फिजिक्स से तीन छात्र हैं। सभी को हर महीने 70 से 80 हजार रुपये फेलोशिप चार से पांच वर्ष तक मिलेगी। इसके अलावा हर साल दो लाख रुपये की रिसर्च ग्रांट भी मिलेगी।चयनित छात्रों में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग से अजय कुमार पांडेय, सौरभ कुमार पांडेय, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग से इरम तस्लीमा, पीयूष सिंह और रित्विक त्रिपाठी जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग से नेहा शर्मा, बायोमेडिकल इंजीनियरिंग से देवयानी मंगेश येनुरकर हैं। साथ ही स्कूल ऑफ मटेरियल साइंस एंड टेक्नोलॉजी से उपकार पटेल, फिजिक्स से अंकिता गुप्ता, मधुस्मिता जेना, तनु स्वामी और रसायन विभाग से अनूप कुमार, अपूर्व मंडल, दिवाकर चौधरी, तौफिक अंसारी का चयन हुआ है। अधिष्ठाता (शैक्षणिक कार्य) प्रो. श्याम बिहारी द्विवेदी ने बताया कि अब तक 52 छात्रों का चयन फेलोशिप के लिए हो चुका है। उपकुलसचिव शैक्षणिक कार्य डॉ. अमित कुमार सिंह ने बताया कि संस्थान की तरफ से 20 छात्रों का नामांकन भेजा गया था। संस्थान को 9 सीटें ही आवंटित की गई थीं, लेकिन शोध छात्रों के उत्कृष्ट प्रोजेक्ट को देख 15 का चयन किया गया है। संस्थान के निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार जैन ने सभी को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें