फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मां विंध्यवासिनी धाम पदयात्रा के दो दशक पूरे होने पर सहयोगियों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी धाम पदयात्रा के 20 साल पूरे होने पर रविवार को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर सिगरा में अभिनंदन समारोह हुआ। यहां पदयात्रा में योगदान देने वाले विशिष्ट जनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरि ने कहा कि ऐसी धार्मिक पदयात्राएं भावी पीढ़ी को सनातन धर्म से जोड़ती हैं। उन्होंने पदयात्रियों का आर्थिक, मानसिक और अन्य प्रकार से सहयोग करने वाले सभी गणमान्य श्रद्धालुओं को सम्मानित किया। मुकेश कक्कड़ ने आगंतुकों का स्वागत किया। संचालन स्वागत समिति के सचिव विकास मेहरोत्रा और धन्यवाद ज्ञापन हर्षित धवन ने किया। समारोह में पूर्व विधान परिषद सदस्य अशोक धवन, मुकुंद लाल टंडन, विजय रमन सेठ, दीपक बहल, राज कुमार झिंगन और महंत संजय अरोड़ा को सम्मानित किया गया। इस दौरान महंत भोलानाथ-मेहरोत्रा परिवार, महंत हीरालाल मेहरोत्रा परिवार और लाला राम पाल खन्ना परिवार के परिजनों का भी सम्मान हुआ। पदयात्रा समिति के अध्यक्ष सुनील मेहरोत्रा, शम्मी खत्री, पवन मेहरोत्रा, विजय मेहरोत्रा, गोपालजी सेठ, मनीष कपूर, मुकेश मेहरा, शरद सहगल और राहुल शर्मा ने भी सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें