फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ढीले, जर्जर तार से फाॅल्ट की समस्या बढ़ी, बेहतर आपूर्ति बनी चुनौती

Thu, 12 Sep 2024 05:28 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले में बिजली की बेहतर आपूर्ति चुनौती बनी है। शहर के अलग- अलग इलाकों में ढीले और जर्जर तार मुसीबत की वजह बने हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में जगह-जगह लटकते जर्जर बिजली के तार बेहतर आपूर्ति में बाधक बन रहे हैं। कहीं तार जल जा रहा है तो कहीं टूट कर गिर रहा है। इस तरह की समस्या शहर से लेकर गांव तक बनी है। ढीले तार ही लोकल फाॅल्ट की वजह बन रहे हैं। अब बिजली निगम की ओर से अभियान चलाकर ढीले तार को सही करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


बिजली निगम की ओर से 24 घंटे आपूर्ति की बात भले ही की जा रही हो, लेकिन आए दिन ट्रांसफाॅर्मर जलने, तार जलने, टूटकर गिरने की घटनाएं नहीं रुक रहीं है। दो दिन पहले ही महेशपुर में तार टूटकर स्कूटी सवार के ऊपर गिर गया। हेलमेट लगाने से उसकी जान बच गई थी।

इस बीच बुधवार को रामनगर उपकेंद्र में जर्जर केबल तार लटकने की सूची लोगों ने बिजली निगम को दी तो मौके पर पहुंचकर कर्मियों ने उसको सही किया। उधर पांडेयपुर उपकेंद्र में भी अभियान चलाकर ढीले तार को सही कराया गया।
विज्ञापन


बीएचयू उपकेंद्र पर भी कई तार ढीले होकर लटक रहे थे, इससे घटनाओं की आशंका बनी थी। उसको भी बुधवार को सही करवाया गया। मैदागिन उपकेंद्र में अंबिया मंडी के पास भी तार टूटने का डर बना हुआ था, लोगों की सूचना पर उपकेंद्र से कर्मचारी पहुंचे और तार को ठीक किया।

इस बारे में मुख्य अभियंता अरविंद कुमार सिंघल का कहना है कि अभियान चलाकर शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में जर्जर तार बदलने, ढीले तार को सही करवाया जा रहा है। सभी अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता समेत अन्य अधिकारियों को निगरानी करते रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें