फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

97 मासूमों से छिना पिता का प्यार, तीन बच्चियां हुईं अनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड काल में जिले में तीन बच्चियां अनाथ हो गईं। उनके मां-बाप को महामारी ने निगल लिया। 97 मासूमों के सिर से पिता का साया उठ गया और 10 बच्चों से मां का वात्सल्य छिन गया। प्रशासन की ओर से जिले में अब तक चिह्नित 110 मासूमों के मां-बाप दोनों या किसी एक की मौत कोविड-19 से होने के प्रमाण मिले हैं। बुधवार को जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिलास्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में 61 बच्चों के आवेदनों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत लाभान्वित करने की स्वीकृति दी गई। जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि जनपद में अब तक 162 बच्चे चिह्नित किए गए हैं, जिनमें 110 बच्चे ऐसे पाए गए हैं, जिनके माता-पिता की कोविड-19 के कारण मौत हुई है। 110 में से 97 बालक-बालिकाएं ऐसे हैं, जिनके पिता की मौत हुई है और 10 बालक-बालिकाओं की मां की मृत्यु हुई है। तीन बालिकाओं ने मां-बाप दोनों को खो दिया। जबकि, 52 बालक-बालिकाओं के माता-पिता की कोविड-19 से मौत होने के साक्ष्य नहीं मिले। जिलाधिकारी ने इन बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से लाभान्वित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें