फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पुत्र की बरात में सड़क पार करते समय हादसे में पिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सक्तेशगढ़। पुत्र की बरात में द्वारचार लगाकर जनवासे में जाते समय मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर बसंतपुर डढ़िया गांव के पास सड़क पार करते समय कार ने दूल्हे के पिता को टक्कर मार दिया। इस हादसे में घायल दूल्हे के पिता को उपचार के लिए मिर्जापुर ले जाया गया। जहां अस्पताल में उनकी मौत हो गई। जल्दी-जल्दी वैवाहिक रस्म पूरी कर बरात रात में ही लौट गई।
विज्ञापन

पड़री थाना क्षेत्र के देवाही गांव निवासी जलील के पुत्र सैफ अली की शादी राजगढ़ थाना क्षेत्र के बसंतपुर डढ़िया गांव निवासी बशीर अली की पुत्री मैरून निशा के साथ तय हुई थी। मंगलवार को जलील अपने पुत्र की बरात लेकर बसंतपुर गावं आए थे। रात साढ़े नौ बजे द्वारचार के बाद लड़की के घर से मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर सड़क पार कर जनवासे में जा रहे थे। इस बीच सोनभद्र की तरफ से तेज गति से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दिया। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। टक्कर लगने पर लोगों ने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने घायल को मिर्जापुर अस्पताल भेजवाया। जहां इलाज के दौरान जलील की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जल्दी-जल्दी शादी की रस्में पूरी कराकर बरात रात में ही घर लौट गई। राजगढ़ थाना प्रभारी विजय शंकर पटेल ने बताया कि बरात आई थी। सड़क पार करते समय वाहन के टक्कर से दूल्हे के पिता की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें