फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कार खड़ी करने के विवाद में पिता-पुत्र ने चालक पर किया चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के आजाद नगर कॉलोनी में बुधवार देर रात कार खड़ी करने को लेकर चाकूबाजी हो गई। बजरडीहा के देव पोखरी पर किराये पर रहने वाला चालक राहुल कुमार (22) घायल हो गया। पड़ोस के पिता-पुत्र ने चाकू से हमला किया। भेलूपुर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी पंकज और जगरनाथ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। खोजवा के जिवधीपुर का मूल निवासी राहुल कुमार एयरपोर्ट से शहर के बीच कार चलाता है। गंभीर हाल में उसे बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें