फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: युवती के अपहरण, दुष्कर्म मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। युवती के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में आरोपी पिता-पुत्र को फूलपुर पुलिस ने सोमवार को कठिरांव गांव से गिरफ्तार किया। कठिरांव निवासी आरोपी पुत्र विपिन कुमार और पिता विजय कुमार हैं। इंस्पेक्टर अजय राज वर्मा के अनुसार, 24 सितंबर को युवती के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी विद्यालय से घर नहीं लौटी। आरोपी विपिन कुमार, जो बेटी को परेशान कर शादी का दबाव बनाता था, उसे अपने साथी दीपक कुमार और पिता विजय कुमार के साथ मिलकर भगा ले गया। विवेचना में विपिन के खिलाफ दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाई गईं। पूछताछ में आरोपी विपिन कुमार ने बताया कि वह युवती से प्रेम करता था। उसे नौकरी दिलाने के बहाने युवती को पिता के पास ले गया। युवती को लेकर फिर नोएडा गया। पिता विजय और दोस्त दीपक ने मदद की। युवती शादी से मुकर गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें