किसानों को एक सप्ताह बाद दलहनी, तिलहनी और मोटे अनाज के बीज भी मिलेंगे। जिले के सभी राजकीय बीज भंडार केंद्रों पर अनुदान पर किसानों को दी जाएगी। जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह मौर्य ने बताया कि अरहर, मूंग, उड़द, मसूर, तिल, मोटे अनाज में मक्का, कोदो, मडुआ जैसे बीजों की मांग की गई। एक सप्ताह बाद बीज किसानों को दिया जाएगा। अभी धान की तीन किस्मों के 557 क्विंटल बीज 50 फीसदी अनुदान पर दिया जा रहा है।