किसानों को कृषि यंत्र उपलब्ध कराने के लिए शुक्रवार को ई-लॉटरी कराई गई। यह प्रक्रिया विकास भवन के सभागार में हुई। कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत किसानों के बीच ई-लॉटरी हुई। ई-लॉटरी के माध्यम से दो सुपर सीडर, नौ रोटावेटर और तीन मल्टी क्रॉप थ्रेशर के लिए किसानों का चयन किया गया। उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल ने किसानों को योजना के नियम और शर्तों की जानकारी दी। उन्होंने अनुदान और कृषि यंत्र खरीदने की प्रक्रिया भी समझाई। अध्यक्षता जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक गोविंद बल्लभ पाठक ने की।