फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मोहनसराय ट्रांसपोर्ट योजना के विरोध में उतरे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहनिया। मोहनसराय किसान संघर्ष समिति की ओर से बैरवन गांव में रविवार को किसान पंचायत हुई। इसमें किसानों ने ट्रांसपोर्ट नगर योजना का विरोध किया। साथ ही जमीन वापस करने की मांग की।
विज्ञापन

समिति के संरक्षक विनय शंकर राय मुन्ना ने कहा कि किसान जमीन पर खेती कर अपनी जीविका चला रहे हैं। लेकिन बिना किसानों की सहमति के 2003 में खतौनी से किसानों का नाम नाम काटकर वाराणसी विकास प्राधिकरण का नाम दर्ज कर दिया गया। वैधानिक रूप से जमीन पर अधिकार नहीं होने के कारण किसान सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। किसानों ने कहा कि हम किसी भी कीमत पर अपनी जमीन का अधिग्रहण नहीं करने देंगे। बैठक का संचालन मेवा पटेल ने किया। इस मौके पर दिनेश तिवारी, अमलेश पटेल, विजय नारायण वर्मा, विजय गुप्ता, रामधनी पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें