फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। सदर कोतवाली के सेवखर कला गांव के समीप शुक्रवार की सुबह घर से टहलने के लिए निकले किसान अजय प्रताप सिंह (52) कर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलते परिवार वालों समेत सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। जहां आवश्यक कार्रवाई पूरी होने के बाद परिवार वालों ने शव का बलुआ घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के सेवखर कला गांव निवासी सेवानिवृत्त अमीन बब्बन सिंह के दो पुत्र थे। उनके सबसे बड़े पुत्र अजय प्रताप सिंह शुकवार की सुबह घर से टहलने के निकले थे। टहलने के दौरान वह गांव स्थित रेलवे ट्रैक को पार करने लगे कि तभी अचानक वहां से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों के साथ सदर कोतवाली और सकलडीहा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। जहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।अजय की मौत के बास से पत्नी विद्या देवी, पुत्र हिमांशु सिंह, पुत्री निधि, नेहा और मुस्कान सहित परिजनों का रो-रोकर बुुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें