फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ट्रॉमा सेंटर में गिरी फाल्स सीलिंग, महिला कर्मी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में सुपर स्पेशियलिटी सेंटर के दूसरे तल पर शुक्रवार की सुबह वार्ड की फाल्स सीलिंग गिर गई। इस हादसे में एक महिला कर्मचारी घायल हो गई। उसका प्राथमिक इलाज कराने के बाद घर भेज दिया गया है और मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सीलिंग गिरने के कारण कुछ देर तक वार्ड समेत पूरे फ्लोर पर अफरातफरी मची रही। मरीजों व तीमारदारों में भय का माहौल है। घटना का 12 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दिख रहा है कि वार्ड के अंदर काफी मात्रा में मलबा जमा हो गया है। मरीज और तीमारदार भी मलबे के दोनों तरफ खड़े नजर आ रहे हैं। कुछ लोग अंदर से वीडियो भी बना रहे थे। सुरक्षा गार्ड लोगों को वार्ड के अंदर जाने से रोक रहे थे। ट्रामा सेंटर के इंचार्ज प्रो. सौरभ सिंह ने बताया कि वार्ड से मरीजों काे शिफ्ट करके वार्ड में रिपेयरिंग की जा रही है। एसी की सफाई काम चल रहा था, उसी दौरान यह हादसा हुआ है। उस वक्त चार मरीज भर्ती थे किसी को चोट नहीं लगी है। बता दें कि बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल स्थित एमसीएच विंग में भी 2021 में फाल्स सीलिंग गिर गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें