फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कारखाने में चोरी-छिपे बना रहे थे नकली नमक और डिटर्जेंट पाउडर, पहुंची पुलिस

Mon, 26 Feb 2024 01:42 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: क्राइम ब्रांच और लालपुर-पांडेयपुर थाने की पुलिस ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए सोयेपुर स्थित कारखाने में छापा मारा। मौके से नकली माल बनाने वाले उपकरण भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
लालपुर-पांडेयपुर इंस्पेक्टर पर गिरी गाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के सोयेपुर में नकली टाटा नमक और घड़ी डिटर्जेंट पाउडर बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फैक्ट्री से भारी मात्रा में नकली माल और उसे बनाने का उपकरण भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन



पश्चिम बंगाल के दक्षिण चौबीस परगना के जामताला निवासी मधुसूदन दोलुई ने बताया कि वह एक इन्वेस्टीगेशन डिटेक्टिव सर्विस कंपनी में काम करते हैं। क्राइम ब्रांच, लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस और अपनी टीम के साथ उन्होंने सोयेपुर स्थित गोलू सिंह के कारखाने में छापा मारा। कारखाने में नकली टाटा नमक का 30 बोरा और 45 किलो घड़ी डिटर्जेंट पाउडर और खाली रैपर, सीलिंग मशीन मिली।

कारखाने के मालिक के ड्राइवर गनेश प्रसाद के सहयोग से बरामद माल को थाने पर लाया गया। प्रकरण को लेकर लालपुर पांडेयपुर थाने में कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें