वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के तेलियानाला में एक फर्जी लेखपाल ने मकान मालिक से दो लाख ठगी की है। पुलिस ने आरोपी किराएदार धीरेंद्र शर्मा को गिरफ्तार किया। तेलियानाला निवासी गायत्री देवी ने पुलिस को बताया कि उनके मकान में बिहार के भभुआ निवासी धीरेंद्र शर्मा किराए पर रहता था। धीरेंद्र खुद को राजस्व विभाग में लेखपाल बताता था। मकान के दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी कराने का भरोसा दिया। इस बहाने उसने दो लाख रुपये से अधिक की रकम ले ली। काफी समय बीतने के बाद भी जब दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई, तो संदेह हुआ। तत्काल आदमपुर पुलिस से मामले की शिकायत दर्ज कराई। आदमपुर इंस्पेक्टर विमल मिश्रा ने बताया कि आरोपी लेखपाल नहीं है। पुलिस सहयोगियों के बारे में पूछताछ कर रही है। ब्यूरो