फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: फर्जी आईपीएस जेल भेजा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न के मामले में समझौता कराने के लिए चोलापुर थाने जाकर खुद को आईपीएस बताकर थानाध्यक्ष पर धौंस जमाने का आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान सिंधौरा थाने के भानपुर गांव निवासी अंकित कुमार कौल के रूप में हुई है। अंकित को शनिवार को अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।चौबेपुर क्षेत्र के सरैया गांव निवासी शिवशंकर शुक्रवार को चोलापुर थाने में अपनी बेटी ज्योति को दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराने गए थे। आरोप है कि ज्योति के पति प्रदीप के मौसेरे भाई अंकित ने चोलापुर थानाध्यक्ष को फोन कर खुद को आईपीएस बताया और मामले में समझौता कराने के लिए कहा। बात नहीं बनी तो वह चोलापुर थाने गया और वहां शिवशंकर के साथ गालीगलौज करते हुए चोलापुर थानाध्यक्ष को मामले में समझौता कराने के लिए कहा। अंकित के हावभाव से चोलापुर थानाध्यक्ष ने भांप लिया कि वह आईपीएस नहीं है। इसके बाद उससे कड़ाई से पूछताछ की। अंकित ने बताया कि वह वर्ष 2022 में संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विसेज की प्रारंभिक परीक्षा दी थी। उसे परीक्षा में सफलता नहीं मिली थी, लेकिन फाइनल रिजल्ट आया तो अंकित नाम के ही एक अन्य अभ्यर्थी का 250वां स्थान था। इसके बाद उसने अपने प्रवेश पत्र को एडिट कर उसी अंकित का रोल नंबर दर्ज कर मोबाइल में सेव कर लिया। शुक्रवार को उसे पता लगा कि उसके मौसी के लड़के के ससुराल वाले दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराने जा रहे हैं तो वह सोचा कि अपना फर्जी प्रवेश पत्र दिखाकर वह थानाध्यक्ष को धौंस देकर समझौता करा देगा। उधर, इस संबंध में थानाध्यक्ष चोलापुर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें