खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को लहरतारा बौलिया क्षेत्र में छापेमारी कर बहुराष्ट्रीय कंपनी के एक ब्रांड से मिलता-जुलता 50 हजार 400 बोतल कोल्ड डि्रंक सीज किया। इसका मूल्य सात लाख 56 हजार रुपये है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त संजय प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद टीम गठित कर कार्रवाई की गई। गोदाम में रखे गए शीतल पेय एक्सपायर हो चुके हैं। संवाद